Thursday, February 19, 2009

हाशिये के लोग IV


"हाशिये के लोग" शीर्षक को आगे बढाते हुए मैं आपको वृन्दावन लेकर चलता हूँ.

सुबह सुबह का वक्त था, शायद ६ बजे होंगे, रात को ना आ सकने वाली नींद और कमरे में सीलन की गंध की वजह से मैं वहां और न रुक सका. बहुत कोशिश के बाद एक धर्मशाला में जगह मिल पायी थी. अपनी कार को बाहर ही पार्क किया था और शूट करने चले गए थे मैं और मेरे मित्र.

हर बार "ठाकुर जी आश्रम" में वातानुकुलित कमरा मिल जाता था, तो वृन्दावन में समय आराम से कटता था, पर इस बार तो बाप रे बाप! इतनी भीड़, ठाकुर जी आश्रम के मेनेजर ने तो मेरा चेहरा देखते ही कहा, "अरे साहब आप इस वक्त क्यूँ चले आए? क्या अभी डॉक्युमेंटरी फ़िल्म ख़त्म नही हुई? इस बार तो बहुत भीड़ है, एक तो २६ जनवरी की छुट्टी और ऊपर से आसाराम का प्रवचन. मेरे यहाँ तो व्यवस्था के नाम पर पानी ही पिला सकता हूँ." मैं ख़ुद को कोस रहा था की दिल्ली से निकलते वक्त ही बुकिंग करा लेनी चाहिए थी.

मैंने बहुत कोशिश की किसी तरह कुछ जुगाड़ हो जाए पर शायद ठाकुर (कृष्ण) जी की यही इच्छा. समय भी कम था, दोपहर हो चुकी थी और अभी तक शूट के नाम पर कैमरा भी सेट नही कर पाये थे. बहुत कोशिशों और कई होटल में ना सुनने के बाद कहीं जाकर एक छोटी सी "रोहतक धर्मशाला" में कमरा मिल पाया (गनीमत है की मेरा ददिहाल वहां का है) तो थोडी हरयाणवी बोलने पर एक कमरा मिल ही गया. लकिन जनाब धर्मशाला ऐसी की बस सामान ही रखा और भागे. देर रात तक फ़िल्म उतारने और खा पीकर जब वापिस लौटे तो पुरानी चादर,रजाई और तकिओं से आती बदबू को देखते ही सोने की इच्छा तो कुलांचे मारती कहीं दूर ही भाग गई.
तो जनाब जैसे तैसे मच्छरों को गाते सुनते रात बितायी, वो तो भला हो उस छोटू का (जी हाँ यहाँ भी एक छोटू ढूँढ ही लिया) जिसने १० रुपए लेकर तकिये के गिलाफ और रजाई के लिहाफ बदल दिए थे.

अरे! मुझे तो आपको बताना था इस तस्वीर के बारे में और अपना दुखडा ले बैठा, तो मैं सुबह सुबह ही निकल पड़ा अपना स्टिल कैमरा लेकर यमुना जी की ओर. धुंध इतनी की हाथ को हाथ दिखाई न दे.

यमुना जाते हुए एक गली के किनारे पर लगा की कोई बैठा है. पास जाने पर यह महाशय मिले, और धुंध में से निकले, कैमरा लिए एक जिन् यानि की मुझे देखते ही चौंक गए.

आप चेहरे पर अचानक से कुछ हुआ देख सकते हैं.

बाद में पूछा तो इनकी भी वही कहानी, यमुना के किनारे भीख मांगना. तो भइया अपना दुखडा सुनाने के बाद ये भी शामिल हो गए "हाशिये के लोग" के हमारे शीर्षक में.

उम्मीद करता हूँ, जो फुर्सत का समय मैंने आपसे बात करते हुआ काटा, आपको अच्छा लगा होगा. जल्द ही मिलता हूँ एक और नई तस्वीर के साथ.

शुक्रिया
मनुज मेहता


आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

17 पाठकों का कहना है :

Anonymous का कहना है कि -

charo kisht aaj hi pari aur bahut achhi bhi lagi...

pictures bhi achhe lage...

Anonymous का कहना है कि -

मनुज जी आपके चित्रों की क्या तारीफ करें , वो तो अपने आप में ही एक कहानी कह जाते हैं
और कितनी बेबसी है कि इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए एक दर्दनाक चेहरा आँखों के सामने रहता है |
आपके पिछले चित्र मे मैने इसी प्रकार की भूमिका की बात कही थी , अच्छा लगा पढ कर | आज वृन्दावन की यह
हालत है , कि ठहरने के लिए जगह भी नही मिलती और कभी वो समय था जब एक गांव जैसा था और आश्रम् मे आपको मुफ्त मे
ठहरने क्या खाने पीने की सुख-सुविधा आसानी से मिल जाती थी भीड-भाड का तो नामो-निशान भी नही होता था |और जितनी ईमानदारी वहां हमने देखी
और कहीं नही | अब सब उल्टा हो गया -seema sachdev

भूपेन्द्र राघव । Bhupendra Raghav का कहना है कि -

ठाकुर जी के गाँव में ना दादुर ना मोर..
धूल धुन्ध ही दीखती इत उत चारो और..
इत उत चारों और ठिकाना मिलें ना ढूँढे..
करें गुजारा भीख माँगते कपिला बूढे..
फटी हुई आखों में सपने फटे सभी के..
ना दादुर ना मोर गाँव में ठाकुर जी के...

रंजू भाटिया का कहना है कि -

बहुत सही लिखा है आपने वहां के बारे में और चित्र तो बहुत कुछ कह रहा है ..

Manuj Mehta का कहना है कि -

aap sabhi ka is chitr aur mere saath beete is chote se vakiye ko padhne ke liye dhanayawad.
aur Bhupendr ji ka alag se dhanyawaad, itni behtareen rachna ko yahan likhne ke liye... maine to dhun bhi bana li hai. haha haha.

Manuj MEhta

Shamikh Faraz का कहना है कि -

manuj ji aapke khinche hue chitra bahut bahut shandar hote hain. chitro ko dekhkar lagta hai k jaise chitra kuchh kahna chah rahe ho. main to kahunga apka har chitra kuchh na kuchh kahta hai. maine kai bar hindyugm par aapke chitro par kavita likhi hai.

Shamikh Faraz का कहना है कि -

manuj ji aik guzarish hai aapse . ho sake to mera blog bhi dekhen aik bar.
www.salaamzindadili.blogspot.com

Manuj Mehta का कहना है कि -

faraz sahab, aapka naam hi itna shairana hai, kavita to aapke naam ke saath hi chalti hai... ahmed faraz ko kaun nahi janta.
bhai samay milte hi aapke blog par aaunga.

neelam का कहना है कि -

इच्छा से दुःख आता है ,इच्छा से भय आता है ,
जो इच्छा से मुक्त है ,वह न दुःख जानता है न भय |

kahi yahi bhaav lekar to saari duniya se moonh modkar baith jaate hain haasiye par ye haasiye ke log .

Anonymous का कहना है कि -

Hey there, You've done a great job. I will definitely digg it and personally suggest
to my friends. I'm confident they'll be benefited from this website.


my web blog; high school story hack tool v2.6 password

eric yao का कहना है कि -

Ralph Lauren Outlet
Ugg Boots Sale UGGS For Women Skechers Go Walk Adidas Yeezy Boost Adidas Yeezy Adidas NMD Coach Outlet North Face Outlet Ralph Lauren Outlet Puma SneakersPolo Outlet
Under Armour Outlet Under Armour Hoodies Herve Leger MCM Belt Nike Air Max Louboutin Heels Jordan Retro 11 Converse Outlet Nike Roshe Run UGGS Outlet North Face Outlet
Adidas Originals Ray Ban Lebron James Shoes Sac Longchamp Air Max Pas Cher Chaussures Louboutin Keds Shoes Asics Shoes Coach Outlet Salomon Shoes True Religion Outlet
New Balance Outlet Skechers Outlet Nike Outlet Adidas Outlet Red Bottom Shoes New Jordans Air Max 90 Coach Factory Outlet

Unknown का कहना है कि -

ray ban sunglasses
coach factory outlet
ray bans
coach outlet
canada goose outlet
birkenstocks
hugo boss outlet
pandora jewelry
nike free flyknit
coach outlet
2016105caiyan

ahmed का कहना है कि -

مؤسسة بخ مبيدات بجازان تمتاز عن جميع المؤسسات في استعمالها افضل الأساليب والطرق لرش المبيدات علي اعلي دقة وجودة وكل ذلك بأيدي افضل الفنيين المتخصصين في بخ المواد القاتلة للحشرات وجميعهم مؤهلين بالكامل للقيام بجميع عمليات بخ المواد القاتلة للحشرات والقضاء علي جميع أشكال الحشرات.
شركة النجوم لمكافحة الحشرات
شركة مكافحة الصراصير بالرياض
شركة مكافحة فئران بالرياض
شركة مكافحة النمل الابيض بالرياض

my4u का कहना है कि -

ต้องลองเลยที่นี่สล็อต xo เล่นสล็อตฟรีเครดิต slotxo เครดิตฟรี

ไม่มีเบื่อแน่นอนเมื่อเล่นสล็อตxo ที่นี่ https://www.slot4u.com/slotxo

bridal bed sheet set का कहना है कि -

Excellent post and very informative as well. Your knowledge appears very well on this topic and the way you have explained it, any new person can understand it easily. I would like you to keep writing like this and share your information with us. blanket price in pakistan 2020 , egyptian cotton percale sheets

pg slot का कहना है कि -

pg ดีที่สุดเกมออนไลน์ PG SLOT สล็อตบนโทรศัพท์เคลื่อนที่ แบบใหม่ตอนนี้ ของโลก สมัครเล่น SLOT วันนี้รับโบนัส แรกเข้า 100% ในทันทีทันใด โบนัส 50% สำหรับสมาชิกใหม่

pg slot का कहना है कि -

รีวิว pg slot เว็บไซต์พนัน เกมสล็อต ออนไลน์ ที่มีเกมสล็อตให้นักเสี่ยงดวงได้เลือกเล่นเยอะๆเรียกว่าเป็นอีกหนึ่งแหล่งรวมเกม สล็อต ออนไลน์ ที่นักเสี่ยงโชคสล็อต จำเป็นต้องไม่พลาดเด็ดขาด

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)